Posts

Showing posts from September, 2021

भारत एक अत्यंत समृद्ध देश था।

Image
भारत एक अत्यंत समृद्ध देश था। यहाँ की कृषि व ग्रामीण व्यवस्था संसार में सर्वश्रेष्ठ थी। हमारी बैलगाड़ी तक भी चाँदी जड़ी होती थी। इसको कमजोर करने व लूटने के विदेशियों ने अनेक षड्यंत्र रचे पर अंग्रेजों के आने तक कोई दूसरी ताकत इसमें सफल नहीं हो पायी। उस समय तक किसान व गाँव पूर्णतः आत्मनिर्भर थे। वे किसी भी तरह के बाजारवाद से दूर रह कर भी उच्चतम स्तर के व्यापारी व बुद्धिजीवी थे। अगर यहाँ की सम्पन्नता की बात करुँ तो यहाँ लोग चाँदी के बदले नमक खरीदते थे। खाद्यपदार्थ, वस्त्र व हरेक तरह की जीवनोपयोगी वस्तुओं का निर्माण हर गाँव में किया जाता था। गोबर का खाद था और गोबर पर ही खाना बनता था। हर घर में चरखा, चक्की व वस्त्र बनाने की खड्डी होती थी। चारपाई, मूढ़े  व पीढ़े आदि का बनाना बायें हाथ का खेल था। चमड़ा उद्योग, लोहा उद्योग, काष्ठ उद्योग, खांडसारी, तेल उद्योग, भवन निर्माण व बर्तनों का निर्माण व व्यवसाय हर गाँव में होता था। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुर्वेद अपने चरम पर था तथा नाड़ी को तो छोड़ो चेहरा देख कर भी वैद्य बीमारी बता देते थे तथा उपचार कर देते थे। किसान स्वयं व गाँव की आवश्यकता ...

मेरे_पापा_की_औकात

Image
मेरे_पापा_की_औकात पाँच दिन की छूट्टियाँ बिता कर जब ससुराल पहुँची तो पति घर के सामने स्वागत में खड़े थे। अंदर प्रवेश किया तो छोटे से गैराज में चमचमाती गाड़ी खड़ी थी स्विफ्ट डिजायर! मैंने आँखों ही आँखों से पति से प्रश्न किया तो उन्होंने गाड़ी की चाबियाँ थमाकर कहा:-"कल से तुम इस गाड़ी में कॉलेज जाओगी प्रोफेसर साहिबा!" "ओह माय गॉड!!'' ख़ुशी इतनी थी कि मुँह से और कुछ निकला ही नही। बस जोश और भावावेश में मैंने तहसीलदार साहब को एक जोरदार झप्पी देदी और अमरबेल की तरह उनसे लिपट गई। उनका गिफ्ट देने का तरीका भी अजीब हुआ करता है। सब कुछ चुपचाप और अचानक!! खुद के पास पुरानी इंडिगो है और मेरे लिए और भी महंगी खरीद लाए। 6 साल की शादीशुदा जिंदगी में इस आदमी ने न जाने कितने गिफ्ट दिए। गिनती करती हूँ तो थक जाती हूँ। ईमानदार है रिश्वत नही लेते । मग़र खर्चीले इतने कि उधार के पैसे लाकर गिफ्ट खरीद लाते है। लम्बी सी झप्पी के बाद मैं अलग हुई तो गाडी का निरक्षण करने लगी। मेरा फसन्दीदा कलर था। बहुत सुंदर थी। फिर नजर उस जगह गई जहाँ मेरी स्कूटी खड़ी रहती थी। हठात! वो जगह तो खाली थी। "स...

रामायण क्या है ?

Image
रामायण क्या है ? • रामायण महज एक काल्पनिक कहानी है। जिसको वास्तविक घटना साबित करने के लिए आज मनुवादी लोग हजारों तरह के ढोंग और पाखंड कर रहे है। कहानी के साथ कहानियां जोड़ कर देश के मूलनिवासियों को बेवकूफ बना कर जबरदस्ती हिन्दू धर्म को मानने पर मजबूर कर रहे है। राजा पुष्यमित्र शुंग के दरबार के एक कवि "वाल्मीकि ने रामायण नामक काल्पनिक कहानी लिखी थी और मनुवादियों ने उस कहानी का प्रचार-प्रसार किया। इसी कहानी के दम पर आज भी मनुवादी लोग इस देश के सीधे-साधे मूलनिवासियों पर मानसिक रूप से राज कर रहे है और मनुवादियों के जाल में फंसे सभी मूलनिवासी आज भी हिन्दू धर्म को निभा रहे है। आज रामायण के साथ हजारों कहानियां जोड़ी जा चुकी है और लगातार जोड़ी जा रही है। काल्पनिक तथ्यों के आधार पर रामायण को देश के इतिहास तक से जोड़ा जा चूका है। लेकिन तार्किक दृष्टि से देखा जाये तो आसानी से समझ में आ जाता है कि रामायण महज एक काल्पनिक कहानी है। मैं इस लेख के माध्यम से इस देश के सभी मूलनिवासियों को रामायण की सच्चाई से रूबरू करवाना चाहती हूँ कि आखिर सच्चाई क्या है? आज से बहुत समय पहले लगभग 269-185 ईसा पूर्व मे...